{"_id":"58470d494f1c1bf959448fd8","slug":"cold-due-to-fogg","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर बिछी पारा गिरने से ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर बिछी पारा गिरने से ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह आंखें खुलीं तो कोहरे की चादर बिछी मिली। घने कोहरे ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया। एक तरफ सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ तो दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कुछ ही मीटर की रही। सड़कों पर वाहनों की लाइटें जगमगाती रहीं तो लोगों का कामकाज भी देर से शुरू हो पाया।
कोहरे के कारण सड़क व रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा। बसें भी देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टैंड पर पिछले दिनों की अपेक्षा कई-कई घंटे ज्यादा इंतजार करना पड़ा। सड़कों पर जाम और कोहरे के कारण वाहन भी आम दिनों जैसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
वहीं स्टेशनों पर भी यात्रियों को इंतजार करते देखा गया। दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर रहा। ये अपने समय से लगभग चार-पांच घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कोहरा छटा तभी यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन