फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cold and fog in rampur

बंदी का आदेश हुआ बेअसर ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Tue, 10 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
cold and fog in rampur
रामपुर में सोमवार की सुबह ठंड में स्कूल बंदी के आदेश के बाद भी स्कूल जाते बच्चे। अमर उजाला

विज्ञापन

डीएम का आदेश स्कूल संचालकों की मनमानी से बेअसर साबित हुआ है। लिहाजा कड़ाके की सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। जिस पर डीएम ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही बीएसए और डीआईओएस से इस मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है।    

कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी,लेकिन डीएम के आदेश को स्कूल व कालेज संचालकों ने हवा में उड़ा दिया। नतीजा सुबह  ही स्कूल खोल दिए गए क्योंकि छुट्टी का आदेश रविवार की रात में ही जारी हुआ था लिहाजा सभी स्कूल खोल दिए गए,लेकिन तमाम स्कूलों को डीएम का आदेश होने की जानकारी हुई तो उन्होंने स्कूल बंद कर दिए।
विज्ञापन


वहीं आदेश मिलने की जानकारी के बाद भी तमाम स्कूल खुले रहे। जिसकी वजह से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के स्कूलों में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालक डीएम के आदेश को यूं ही हवा में उड़ाते रहे। जिलाधिकारी अमित किशोर ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। डीएम ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसको लेकर बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक से भी रिपोर्ट तलब की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed