फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   class 9 students dies in an accident

हादसे में कक्षा नौ के छात्र की मौत

Sat, 31 Mar 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 31 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
class 9 students dies in an accident
मृतक सोनू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को अलीगढ़ मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतक कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। 
विज्ञापन



कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कन्हुआ में गंगाराम का 15 वर्षीय बेटा सोनू बाइक से कस्बा बबराला में मकान के फर्श के लिए शीशा लेने आ रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका चचेरा भाई सत्यप्रकाश भी था। सुबह साढ़े नौ बजे आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर हीरापुर इटउवा गांव के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। सूचना के बाद परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सत्यप्रकाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन



मौत ही सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक सोनू कस्बा गुन्नौर के दीनानाथ इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद  प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह हेलमेट जरूर पहने। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रक की टक्कर के बाद सड़क में लगे सिर पर अगर हेलमेट लगा होता शायद किशोर की जान बच सकती थी। हादसे की तहरीर नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed