फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   city bus

हरी झंडी दिखाने के बाद भी सड़कों पर नहीं दौड़ीं सिटी बसें

Sat, 24 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
city bus
रामपुर में शुक्रवार को नए रोडवेज में खड़ी सिटी बसें। अमर उजाला

विज्ञापन

इसे अफसरों की सुस्ती कहें या फिर कुछ और मगर, नगर विकास मंत्री आजम खां की ख्वाहिश पर पानी फिर रहा है। शहर को सिटी बसों का तोहफा तो दे दिया गया, लेकिन यह तोहफा आधी अधूरी तैयारियों के बीच ही लटक गया है। दो बसें  फिलहाल रोडवेज बस स्टैंड में ही खड़ी हैं, जबकि दो बसों को कौशांबी के लिए चलाया गया यानि शहर में फिलहाल कोई बस नहीं चल रही है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि स्‍थानीय अधिकारी अभ्‍ाी तक बसों का स्टापेज भी तय नहीं कर पाएं हैं। वहीं शहर को मिलने वाली चार वाल्वो समेत 44 बसों का दूर-दूर तक पता नहीं है।

नगर विकास मंत्री आजम खां बेशक शहर को मार्डन बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि शहर में तमाम ऐसे विकास कार्य कराए जा रहे हैं जो आसपास के जिलों में नहीं हो पाए हैं। शहर में सिटी बस चलाने की घोषणा यूं तो साल भर पहले की गई थी, लेकिन साल भर के बाद अब शहर को सिटी बसों के संचालन का तोहफा भी दे दिया गया। चुनाव की घोषणा से ऐन पहले तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण नगर विकास मंत्री कर रहे हैं। इसी में से शहर को सिटी बस का तोहफा भी देने की भी कवायद है। दो दिन पहले नगर विकास मंत्री ने सिटी बसों को दौड़ाने के लिए हरी झंडी दी थी। सिटी बस के संचालन को हरी झंडी तो दे दी गई, लेकिन इस सपने को जमीन पर नहीं उतारा जा           सका है। 
विज्ञापन


इसकी वजह कहीं न कहीं सरकारी सिस्टम की लापरवाही भी है। शहर में सिटी बस के लिए यूं तो कुल 48 बसें स्वीकृत हैं, जिसमें आठ वाल्वो बसों को भी शामिल किया गया है, लेकिन पहले चरण में परिवहन विभाग को चार बसें ही मिल पाई थीं, जिसके जरिए नगर विकास मंत्री ने इसका उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के बाद चार बसों में से दो बसों को गुुरुवार से कौशांबी के लिए ट्रायल के रूप में उतार दिया गया, जबकि दो बसें अभी भी रोडवेज में ही खड़ी हैं। इसकी वजह इन दोनों गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी न होना भी बताई गई है। इसके अलावा इन बसों का रूट भी तय न हो पाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के माध्यम से इन बसों का संचालन होना है इसलिए रूट व बस के स्टापेज भी इसको ही तैयार करना है। यानि कुल मिलाकर अभी तक सिटी बसों को शहर की सड़कों पर नहीं उतारा गया है। यह बसें कब उतरेंगी इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल तो इंतजार ही लोगों का विकल्प रह गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed