{"_id":"57daf4c84f1c1bef05d47ca7","slug":"chineese-thead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से फिर बाइक सवार की गर्दन ‘कटी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से फिर बाइक सवार की गर्दन ‘कटी’
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से घायल शफीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया। बाद में परिवार के लोग अपने साथ ले गए।
गंज थाना क्षेत्र के वमनपुरी निवासी शफीक गुुरुवार की शाम को बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बिलासपुर गेट जा रहा था। कि रास्ते में अचानक उसकी गर्दन पर चाइनीज मांझा आ जाने से वह बुरी तरह से जख्मी हो जाने के बाद वहीं पर बाइक सहित गिर गया।
हादसे के बाद आस पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। खून में सने युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी वहां आ गए। बाद में युवक का उपचार कराने के बाद अपने घर ले गए। इस दौरान अस्पताल में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते फिर से शहर में खुले आम चाइनीज मांझा बिक रहा है। लेकिन पुलिस रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। एसपी के आदेश पर कुछ समय के लिए चाइनीज मांझे को रोकने के लिए अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन