{"_id":"57b0b7f04f1c1b67766eb051","slug":"chinees-thread","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से हेड कांस्टेबिल समेत दो लहूलुहान, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से हेड कांस्टेबिल समेत दो लहूलुहान, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस के व्यापारी और सिख समाज की महिलाएं स्टेशन के सामने हाईवे जाम करके नारेबाजी करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है। चाइनीज मांझे से रविवार को एक बार फिर बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पत्नी के संग बाइक से नैनीताल रोड पर रिश्तेदारी में जा रहा था। वहीं दूसरी ओर मांझे से उलझकर सेंट्रल एक्साइज में तैनात हेड कांस्टेबिल भी बुरी तरह जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चाइनीज मांझा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में चाइनीज मांझे ने युवक की जान ले ली थी, जिसका विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। विभिन्न संगठन चाइनीज मांझे की बिक्री को पूरी तरह रोकने की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन भी एक्टिव हुआ था और चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी की थी। चाइनीज मांझे को लेकर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भी चाइनीज मांझे की बरामदगी करते हुए छह को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन पुलिस के छापामार अभियान की पोल रविवार को फिर खुल गई। रविवार को बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई।
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र के भंडपुरा गांव निवासी अजीम पुत्र रहीस खां बाइक से अपनी पत्नी के संग मौलवी साहब की ज्यारत के पास रहने वाले रिश्तेदार के घर आ रहा था। इस बीच नैनीताल रोड पर डालमिया अस्पताल के पास अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। चाइनीज मांझा फंसते ही बाइक सवार युवक गिरते-गिरते बचा। मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया था और खून बहने लगा। राहगीर उसको निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
वहीं सेंट्रल एक्साइज कालोनी में रहने वाले विभाग में तैनात हेड कांस्टेबिल ताहिर खां भी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया,जिसके बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसका हाथ में खून बहा। नैनीताल रोड पर हुई घटना की जानकारी मिलने केबाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।