{"_id":"57ab7f714f1c1bb461ee61b5","slug":"chinees-thead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे ने उड़ा दी युवक की गर्दन, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे ने उड़ा दी युवक की गर्दन, मौत
अमर उजाला/ब्यूरो रामपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से हुई युवक की मौत के बाद बिलखते अनस के पिता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाइनीज मांझे में फंसकर गर्दन कटने से स्कूटी सवार रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई। जबकि स्कूटी में पीछे उठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे सेंटमैरी स्कूल के सामने हुआ। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान निवासी अशरफ का रेडीमेड कपड़ों का काम है। उनके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा अनस शमसी (22) मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त फैज के साथ आइसक्रीम खाने के लिए स्कूटी से सिविल लाइंस आया था। करीब 10.30 बजे घर लौटते वक्त सेंटमैरी स्कूल के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन बुरी तरह से कट जाने के कारण अनस वहीं पर गिर गया। जबकि उसका दोस्त फैज का गाल कट गया। घायल दोस्त ने मामले की जानकारी अनस के परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग मौके पर आ गए। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता तो उसके शव को देखकर बेहोश हो गए। जैसे ही हादसे की जानकारी शहर में फैली भारी भीड़ अनस के घर पहुंच गई।
चार माह बाद था अनस का निकाह ः अनस का पास के ही मोहल्ले में रहनी वाली युवती से रिश्ता तय हो गया था। चार माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। मौत के बाद युवती के परिवार के लोग भी वहां पर आ गए। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।