{"_id":"57ba03624f1c1b270ed4f167","slug":"chinease-manjha-cut-two-bike-rider-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से फिर दो की गर्दन ‘कटी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से फिर दो की गर्दन ‘कटी’
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से घायल राशिद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मेें आए दिन सड़कों पर चलने वाले लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन सख्ती के बाद भी चाइनीज मांझा लोगों की गर्दन 'काट' रहा है। पुुलिस या तो खानापूर्ति कर रही है या फिर चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसकी वजह से दो और बाइक सवारों की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला जीना ईनायत खां निवासी राशिद शनिवार की दोपहर को किसी काम से डिग्री कालेज के पास गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में चाइनीज मांझे की चपेट में बाइक सवार की गर्दन कट गई। हादसे के वह बाइक सहित नीचे गिर गया।
इस पर आसपास के लोग तुरंत पहुंच गए और उसे तुरंत पास के ही एक अस्पताल में ले गए जहां पर उसका उपचार कराया गया। वहीं रविवार की शाम को शहनोज मसीह निवासी शास्त्रीनगर बाइक से किसी काम से सिविल लाइंस आया था। अचानक चाइनीज मांझा सामने आ जाने के कारण उसकी गर्दन कट गई। जिससे वह जख्मी हो गया।