{"_id":"57b8aab34f1c1b363c6ec7e6","slug":"chinease-manjha-cut-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन ‘कटी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन ‘कटी’
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मिलक में हाईवे पर चाइनीज मांजे से घायल राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
तमाम सख्ती और जागरूकता अभियानों के बावजूद जिले में चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। जिसकी वजह से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को हाईवे पर बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया और उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। जख्मी हालत में उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
बीते दिनों में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रामपुर के एक युवक अनस की मौत हो गई थी। घटना के बाद चाइनीज मांझे के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इस पर पुलिस-प्रशासन ने पूरे जिले में रक्षाबंधन से पहले अभियान चलाया था।
मिलक में भी प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर दुकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन छापे की खबर लीक होते ही धंधेबाजों ने मांझे को दुकानों से हटा दिया। लेकिन अभियान धीमा पड़ते ही चाइनीज मांजे की बिक्री फिर होने लगी है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव निवासी मोहम्मद शफीन बाइक से बरेली जिले के गुगई गांव जा रहे थे। हाईवे पर जैसे ही वह नवदिया मोड़ पर पहुंचे तो चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में आकर उलझ गया। जिसकी वजह से उनकी गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उनका सीएची पर उपचार कराया गया। इधर, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है।