फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   children will take sweet tablet to protect from tb

टीबी से बचाव को बच्चों को नहीं खानी पड़ेगी कड़वी गोली, अब चूसने वाली गोली से होगा उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
children will take sweet tablet to protect from tb
रामपुर। टीबी रोगी के परिजनों को भी एहतियातन तीन माह तक दवा दी जाती है। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन, अब टीबी संक्रमित व्यक्ति के परिजनों में पांच साल से कम आयु के बच्चों को एहतियात के तौर पर दी जाने वाली दवा की गोली बदल दी गई है। बच्चों को अब टॉफी की तरह दिखने वाली गोली दी जाएगी, जिसे बच्चे चूसकर या चबाकर खा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ टीबी पेशेंट (पीपीटी) के तहत पांच साल से कम आयु वाले बच्चों को दी जाने वाली दवा में बदलाव किया गया है। बच्चों को दी जाने वाली दवा में अब आइसोनियाजिड नाम की दवा की 100 एमजी की खुराक बच्चों को दी जाएगी। अब तक यह दवा टेबलेट के तौर पर उपलब्ध थी, जो कड़वी होती थी। लेकिन, नई गोली टॉफी की तरह होगी, जिसे बच्चा चबाकर या चूसकर खा सकेगा। यह दवा पांच साल से छोटे बच्चों को दी जाएगी। दवा अलग-अलग स्वाद में होगी, जिस प्रकार टॉफी के आरेंज, मैंगों व अन्य फ्लेवर आते हैं, इसी प्रकार इस दवा के भी फ्लेवर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed