फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children draw their imagination on paper

Rampur News: बच्चों ने कागज पर उकेरी अपनी कल्पना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Children draw their imagination on paper
रामपुर। लायंस क्लब रामपुर उपकार की ओर से रविवार को रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता रेनबो ड्रॉइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कागज पर अपनी कल्पना उकेरी।काॅलेज में आयोजित नगर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्लब के अध्यक्ष विकास सक्सेना ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से लेकर 12 तक के 315 और जूनियर वर्ग में 380 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएमए, सेंट पॉल, महर्षि विद्या मंदिर, व्हाइट हॉल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किला, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज, श्री हरि इंटर कॉलेज, रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर विद्या मंदिर, कन्या इंटर कॉलेज, रामपुर नेशनल पब्लिक, स्कूल सनवे आदि स्कूलों के यह छात्र रहे। इस मौके पर परितोष चांदीवाला, सौरभ खंडेलवाल, सोनू जिंदल, मनु मांगलिक, संकेत अग्रवाल, आशीष सिंघल,आशीष रस्तौगी, वरुण चावला, संजय गर्ग, भारत पावा,गुरमीत सिंह, विपुल अग्रवाल,शिशिर बंसल, शगुन बंसल, दीपा अग्रवाल, डॉक्टर सुमन डूडेजा, पिंकी गुलाटी, पारुल अग्रवाल, मोनिका गर्ग, सारिका अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, श्वेता मांगलिक, चित्रा रस्तोगी आदि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष सतविंदर सिंह आहूजा,सचिव हरीश डूडेजा,कोषाध्यक्ष लॉयन आशीष जिंदल ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed