{"_id":"5b4e38014f1c1b49748b56ce","slug":"children-beaten-by-neighbour-in-milak-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर पड़ोसी ने स्कूली बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर पड़ोसी ने स्कूली बच्चों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मिलक सीएचसी पर मेडिकल कराने के लिए बैठे बच्चे। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामूली बात पर पड़ोसी युवक ने स्कूल के चार मासूम बच्चों को बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षिका के विरोध करने पर आरोपी भिड़ गया इसको लेकर हुए हंगामे से अफरातफरी मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंगरा में मंगलवार को स्कूल के बच्चे पड़ोस में खड़े पंपिंगसेट के पास खेल रहे थे। इस बीच उसका पंपिंगसेट गिर गिर गया। इसके बाद पड़ोसी युवक परवेज स्कूल के बच्चों पर शक कर भड़क गया। आरोपी ने स्कूल में घुसकर कई बच्चों की पिटाई कर दी। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।जिस पर स्कूल में हंगामा खड़ा हो गया।
बच्चों की पिटाई करने पर स्कूल की प्रधानाध्यापक रीता गंगवार ने अपने साथी शिक्षा मित्रों के साथ विरोध किया। तब आरोपी शिक्षिका से भिड़ गया और धमकाया। बच्चों से मारपीट का मामला तूल पकड़ने पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। बच्चों की पिटाई के मामले की गूंज एसपी तक पहुंची।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिटाई का शिकार हुए अजय पाल,अनुज,गौरव तथा करन का मेडिकल कराया है।