{"_id":"57a392f34f1c1b393a2b8fd1","slug":"child-drowned-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलाखार नदी में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलाखार नदी में डूबने से मासूम की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
रूपपुर में पीलाखार नदी में डूबने से बालक की मौत पर बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र में शौच को जंगल गए बालक की पीलाखार नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी हरिदास पेशे से किसान हैं। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। गुरुवार की सुबह उसका दस साल का बेटा देवराज शौच करने जंगल गया था। आसपास के लोगों का कहना है कि शौच के दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह पीलाखार नदी में गिर गया और मौत हो गई। बालक के शव को नदी में देखकर ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने शव को बाहर निकाला। बाद में मामले की जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी।
परिवार के लोग नदी पर पहुंच गए। शव को देखते ही कोहराम मच गया। धमोरा पुलिस भी पहुंच गई। धमोरा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार का कहना है शौच करने गए बालक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पीएम कराने से मना कर दिया।