फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child drowned in kosi

कोसी नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
child drowned in kosi
रामपुर। कोसी नदी में नहाते समय बालक डूब गया। नदी किनारे मौजूूद उसके अन्य साथियों ने उसे डूबता देखा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय युवाओं ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर गांव का है। गांव निवासी किशन लाल का पुत्र रोहित (12) अपने साथियों के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय रोहित अपने साथियों से दूर गहराई में चला गया। कुछ देर के बाद ही बालक पानी में डूबने लगा। साथ वाले बच्चों ने उसे डूबता देखा तो उनके होश उड़ गए। नदी किनारे आकर बच्चे शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। कई युवाओं ने बालक की तलाश के लिए कोसी नदी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। परिजन उसे पास के ही चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन बालक के शव को घर लेकर आए तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed