{"_id":"6232331b3f75c20743379d23","slug":"child-died-in-accident-swar-news-mbd4218171198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक चालक भिड़े, हादसे में बाइक से गिरे बालक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक चालक भिड़े, हादसे में बाइक से गिरे बालक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। बिलासपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक बाइक से सड़क पर गिरे आठ वर्षीय बालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना अजीमनगर के देवरनिया गांव निवासी समीर अपनी मां फूल जहां और ममेरे भाई अल्फैज पुत्र सलीम के साथ स्वार के मोहल्ला अगलगा आ रहे थे। अल्फैज अपनी बुआ फूल जहां के घर पर ही रहता था। जब इनकी बाइक शाम लगभग साढ़े सात बजे वापस जाते समय जैसे ही रजानगर के राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे मिलकताज खां गांव निवासी बाइक सवार अरुण कुमार की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इसके बाद समीर, उसकी मां फूल जहां और अल्फैज बाइक समेत नीचे गिर गए। इसी दौरान सामने से सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समीर और अल्फैज को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अल्फैज (आठ) के ऊपर ट्राली का पहिया उतर गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि समीर की टांग टूट गई। फूल जहां मामूली तौर पर चोटिल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अरुण को चोट नहीं आई।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने शव कब्जे में लिया और घायल को एंबुलेंस से स्वार सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस बीच अल्फैज के परिजन अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
हेलमेट ने बचाई समीर की जान
स्वार। हादसे में बाइक सवार समीर की टांग टूटी है, लेकिन हेलमेट लगा होने से उसका सिर पूरी तरह से सुरक्षित रहा। माना जा रहा है कि देर शाम बाइकों के बीच टक्कर का कारण वाहनों की हेडलाइट की चौंध रही। जिसमें दोनों ही बाइक सवार एक-दूसरे से साइड लेने से चूक गए। संवाद