{"_id":"577816524f1c1ba95c79c1d9","slug":"child-died-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरी छत, बेटे की मौत, मां घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरी छत, बेटे की मौत, मां घायल
अमर उजाला /ब्यूरो रामपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरी छत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के गंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात करीब सवा नौ बजे एक मकान में कड़ियों वाली छत भरभराकर ढह गई। छत के नीचे मौजूद मां-बेटे दब गए। आसपास के लोग यह देख दौड़ पड़े। आनन-फानन मलबा हटाया गया जिसमें से मासूम बच्चे का शव ही बाहर निकल सका जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत सीरियस होने के चलते मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट पुराना गंज निवासी चमन की नई बस्ती में दुकान है। वह अपनी दुकान पर था। उसकी पत्नी नूरजहां, नौ साल का बेटा आशू घर के अंदर थे। बेटी घर के बाहर खेल रही थी। रात में अचानक घर पर पड़ी कड़ियों वाली छत मां बेटे के ऊपर गिर गई। मां बेटे दोनों मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। मलबा हटाकर किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला गया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। मलबे से आशू का शव ही निकल सका।
घायल नूरजहां को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसको रामपुर से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुुुरा हाल था। बताते चलें कि शुक्रवार को मध्यरात्रि से शहर में रिमझिम बारिश हो रही थी। यह बारिश सुबह तक हुई। दिन में भी कभी-कभार बूंदाबांदी और फुहारें गिरी। लोगों में चर्चा थी कि बारिश की वजह से कड़ियों वाली छत कमजोर हुई और गिर गई।