फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Rampur on November 8

आठ नवंबर को रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Rampur on November 8
सभी केंद्र: सीएम योगी आएंगे रामपुर
विज्ञापन

------------
आठ नवंबर को रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नंवबर को रामपुर आएंगे। वह यहां कई विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनका विस्तृत कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है, लेकिन सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।
मुख्यमंत्री प्रदेश के जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में अब रामपुर की बारी है। मुख्यमंत्री आठ नवंबर को रामपुर आएंगे। वह यहां फिजिकल कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अभी शासन की ओर से प्रशासन को विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि वह यहां परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। हालांकि, देर रात तक विस्तृत कार्यक्रम भी प्राप्त हो सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को रामपुर आएंगे इसकी सूचना उन्हें पार्टी हाईकमान से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-मुख्यमंत्री आठ नवंबर को रामपुर आएंगे। यहां पर विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्य शुरू हो गया है, जिसका निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। अभी विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।
-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी-रामपुर
=======
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ नवंबर को रामपुर आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने रामपुर शहर स्थित गांधी स्टेडियम परिसर और पुलिस लाइन में हेलीपैड परिसर का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने गांधी स्टेडियम पहुंचकर परिसर के समतलीकरण और विद्युत पोल के दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मानकों के अनुपालन के दृष्टिगत जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed