{"_id":"517bb128949524ed66b6d61b8d6ac2e2","slug":"checking-of-electricity-departments-colonies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की सभी कालोनियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की सभी कालोनियों की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की सभी कालोनियों के आवासों की चेकिंग की जाएगी। चेकिंग आवासों पर अवैध कब्जों को लेकर होगी। पिछले माह विभाग की जांच में एक कालोनी में कई आवासों पर कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद विभागीय अफसरों ने सभी कालोनियों की चेकिंग करने का निर्णय लिया है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए विभागीय कालोनी बनी हुई है। ये कालोनियां नवाब गेट, माल गोदाम के निकट, शाहबाद गेट, अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर आदि स्थानों के साथ ही कई बिजलीघरों में भी बनी हैं। इन कालोनियों के अधिकतर आवासों पर या तो अवैध कब्जे हैं या कर्मी की ओर से किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दे दिए गए हैं।
इतना ही नहीं कई कर्मियों की ओर से तो ऊंची श्रेणी के आवासों की दीवार काटकर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। ऐसे ही कई आवासों पर पिछले माह हुई जांच में कब्जे की बात पुष्टि भी हुई थी। जांच में सात आवासों पर कब्जे, अवैध निर्माण और किराए पर उठाए जाने की शिकायत सही पाई गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अब विभाग की सभी कालोनियों के आवासों की जांच की जाएगी। एक्सईएन प्रथम एसके पांडे ने बताया कि आवासों पर अवैध कब्जों को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच की जा रही है। अब सभी कालोनियों के आवासों की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।