{"_id":"56eafc6a4f1c1b7f258b4879","slug":"chandauli-and-varanasi-get-into-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली और वाराणसी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली और वाराणसी फाइनल में
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंदौली और वाराणसी फाइनल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में अंतर बटालियन-ग्रुप केंद्र (परिचालन स्तर) बास्केटबाल-वॉलीबाल टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें गुरुवार को नॉक आउट और सेमीफाइनल मैच हुए। इस दौरान वॉलीबाल में 148 बटालियन चंदौली और 95 बटालियन वाराणसी की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है। बास्केटबाल में 108 आरएएफ मेरठ और 63 बटालियन फैजाबाद की टीमें भी फाइनल पहुंच गई हैं। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 15 मार्च से शुरू हुए चार दिवसीय टूर्नामेंट में मध्य क्षेत्र लखनऊ के ग्रुप केंद्र और बटालियन की कुल 14 टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में गुरुवार को वॉलीबाल के तीन नॉकआउट और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मैच में ग्रुप केंद्र रामपुर और 63 बटालियन फैजाबाद की टीमें भिड़ीं। मैच में रामपुर ग्रुप केंद्र की टीम ने पहला सेट 25-22 से जीतकर बढ़त बना ली तो दूसरा सेट 63 बटालियन फैजाबाद ने 25-20 से जीत कर बराबरी पर आ गई। तीसरा निर्णायक सेट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मुकाबले में रामपुर ग्रुप केंद्र ने 25-23 से जीत दर्ज कर 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मैच में 108 आरएएफ मेरठ की टीम ने 101 आरएएफ इलाहाबाद की टीम को लगातार दो सेट 25-5 और 25-9 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में 148 बटालियन चंदौली ने 104 आरएएफ अलीगढ़ को 2- 0 से शिकस्त दी। इसके बाद वॉलीबाल के सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें पहला सेमीफाइनल रामपुर ग्रुप केंद्र और 148 बटालियन चंदौली के बीच हुआ।
विज्ञापन
इसमें चंदौली की टीम ने 25-16 और 25-17 से लगातार दो सेट में बढ़त बनाकर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में 95 बटालियन वाराणसी की टीम ने 108 आरएएफ मेरठ को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बास्केटबाल में पहला सेमीफाइनल 108 आरएएफ मेरठ और 93 बटालियन लखनऊ के बीच हुआ। इसमें 108 आरएएफ मेरठ की टीम ने 66-02 से जीत कर शानदार ढंग से फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में 63 बटालियन फैजाबाद ने रामपुर ग्रुप केंद्र की टीम को 43-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में शुक्रवार को वाराणसी और चंदौली के बीच वॉलीबाल तथा मेरठ और फैजाबाद के बीच बास्केटबाल का फाइनल मैच खेला जाएगा।