{"_id":"62ab8a5cc858090bd86d8775","slug":"chalan-of-15-e-riskshawa-rampur-news-mbd4316832108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संभागीय परिवहन विभाग ने की ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 15 ई-रिक्शा के हुए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संभागीय परिवहन विभाग ने की ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 15 ई-रिक्शा के हुए चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ई-रिक्शा में सवारियों को क्षमता से अधिक बैठाने और नियमों को अनदेखी करने पर संभागीय परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान 15 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए।
जिले में दिन व दिन बढ़ती जा रही ई-रिक्शा सुविधा से अधिक लोगों के लिए सिर दर्द बन गई ंहै। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं। नियमानुसार जिले में ई-रिक्शा में चालक समेत चार सवारियां बैठाने का नियम है, लेकिन ई-रिक्शा चालक रामपुर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठ लेते हैं। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी अधिक संख्या में बैठाकर ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। लेकिन, दिनों दिन बढ़ती ई-रिक्शा तथा और स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब वह लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसी को लेकर अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की थी। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को उठाने के बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। जिसके बाद से यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र में चेकिंग पर निकलीं। इस दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन और अधिक सवारियां बैठाने पर 15 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए।