फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbse term -1 exam result

सीबीएसई: टर्म-1 परीक्षा में परीक्षार्थी के अंक पत्र पास या फेल नहीं दर्शाया जाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
cbse term -1 exam result
रामपुर। सीबीएसई की10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षा परिणाम के अंकपत्र पर किसी भी छात्र-छात्रा को फेल या पास नहीं दर्शाया जाएगा। विद्यार्थियों को विषय वार कितने अंक मिले हैं, सिर्फ उसकी जानकारी रिपोर्ट कार्ड में दी जाएगी। टर्म-2 की परीक्षा के बाद ही पूर्ण रूप से परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं नहीं कराई गई थीं। छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा के ही उत्तीर्ण कर दिया गया था। जिससे सीबीएसई को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए थे। वर्ष 2022 सत्र में फिर से कोरोना संक्रमण के कारण फिर से ऐसी स्थिति न हो, उसके लिए सीबीएसई ने परीक्षा को टर्म-1 और टर्म-2 में विभाजित कर दिया था। बोर्ड का मानना था कि अगर फिर से कोरोना संक्रमण फैला तो किसी एक ही टर्म की परीक्षा से ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने टर्म-1 की परीक्षा करा ली थी। 30 नवंबर को रामपुर जिले में शुरू हुई टर्म-1 की परीक्षा में 10 वीं में 3453 और 12वीं में 2406 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन इस बार रिपोर्ट कार्ड में छात्रों के फेल-पास का जिक्र नहीं होगा। टर्म दो की परीक्षा का परिणाम अंतिम होगा। इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के बाद जो परिणाम जारी होगा, उसी के अनुसार परिणाम घोषित किया जाएगा। अगर किसी वजह से टर्म-2 की परीक्षा नहीं हो पाती है तो टर्म-1 परीक्षा को आधार मानकर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed