{"_id":"5749ef334f1c1bed176907f8","slug":"cbse-k-result-ghoshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में परफेक्ट 10 पाकर चहके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं में परफेक्ट 10 पाकर चहके छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान टेन सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों की संख्या साढ़े चार सौ के आसपास रही। दसवीं की परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने सफलता हासिल की।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर रखा है। ग्रेडिंग के अनुसार ही शनिवार को सीबीएसई ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। दोपहर दो बजे सीबीएसई की वेबसाइट पर स्कूलों का परिणाम दिखना शुरू हुआ, जिसके बाद स्कूलों से लेकर साइबर कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। घोषित परिणाम के मुताबिक, टेन सीजीपीए ग्रेड पाने वाले बच्चों की संख्या जिले भर में करीब 450 रही, जिसमें दयावती मोदी अकादमी में 304 छात्रों में से 108 बच्चों ने टेन सीजीपीए ग्रेड हासिल किया।
यहां पर शत-प्रतिशत बच्चे पास हो गए। इसी तरह आरएएन पब्लिक स्कूल में 131 बच्चों में से 43 बच्चों ने टेन सीजीपीए ग्रेड हासिल किया।जिले में करीब दो हजार बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिसमें से 90 फीसदी से ज्यादा बच्चों ने सफलता हासिल की है। यानि कुल मिलाकर सीजीपीटेन अंक हासिल करने वाले बच्चों के चेहरे खिले हुए थे। देर शाम तक रिजल्ट को स्कूल संचालक देखते रहे।