फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbse hocky event in whitehall public school

व्हाइट हाल और डीएमए समेत आठ का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 02 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
cbse hocky event in whitehall public school
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सोमवार को सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति से बच्चों ने खूब रंग जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में व्हाइट हाल और डीएमए समेत आठ स्कूलों की टीमों का बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नेशनल हाकी टूर्नामेंट के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन



यह प्रतियोगिता दो दिसंबर से कर्नाटक में आयोजित होगी। सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट इन दिनों व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रहा था। सोमवार को इस टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट के आखिरी दिन हुए मुकाबलों के बाद नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन



प्रत्येक वर्ग में दो-दो टीमों का चयन नेशनल के लिए किया गया है। अंडर 19 बालक वर्ग में डीएमए रामपुर और सनबीम बनारस, अंडर 19 गर्ल्स में एसआरवीएम हरिद्वार और सेंट मेरी, अंडर 14 बालक में व्हाइट हाल स्कूल रामपुर और लिटिल फ्लावर स्कूल तथा अंडर 14 बालिका में डीएमए रामपुर और सेंट पाल की टीम का चयन नेशनल के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बेस्ट प्लेयर व बेस्ट स्कोरर का खिताब भी दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट का समापन समारोह भी आयोजित किया गया। समापन समारोह की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए हुई। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने हाकी के बारे में जानकारी दी साथ ही स्कूलों में हाकी की बढ़ती गतिविधियों पर भी खुशी जाहिर की।



कहा कि यह खेल देश की जनभावनाओं से जुड़ गया है। इस मौके पर पर्यवेक्षक बीएस जग्गी ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्कूल में हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या शोभा नंदा, उप प्रधानाचार्या डा. बसंत गु्प्ता, प्रदीप नंदा, इमरान उर रहमान, अजीत सिंह, अंबर वशिष्ठ, डा.सौरभ गुप्ता, प्रदीप गौतम, मंजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed