{"_id":"1c333a16bfba53d2d7463793a767bcab","slug":"cbse-hocky-event-in-whitehall-public-school-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस ने गाजियाबाद को नौ गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस ने गाजियाबाद को नौ गोल से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट में शनिवार से अगले दौर की शुरुआत हो गई। बीएनएस बनारस की टीम ने डीडीपीएस गाजियाबाद की टीम को नौ गोल से पराजित किया। मेजबान व्हाइट हाल स्कूल के दो मुकाबले शनिवार को बराबरी पर छूटे। सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट में शनिवार को नाक आउट के बाद अगले दौर के कुल छह मुकाबले हुए।
सभी मुकाबले व्हाइट हाल स्कूल के मैदान पर खेले गए। पहला मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएस बनारस और सनबीम बनारस की टीम के मध्य हुआ। बीएनएस की टीम ने ये मुकाबला 4-2 के अंतर से जीत लिया। बीएनएस बनारस की ओर से अभिजीत और सार्थक ने दो-दो गोल दागे।
दूसरा मुकाबला अंडर-19 गर्ल्स में व्हाइट हाल और सेंट पाल्स की टीम के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक गोल पर रोक दिया। मैच ड्रा हो गया। व्हाइट हाल की सरोश और सेंट पाल्स की पूजा ने गोल किया। अंडर-14 गर्ल्स में डीएमए और सेंटपाल्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीएमए 3-1 से विजयी रही।
विज्ञापन
डीएमए की ओर से शिवानी, भूमिका और आलिया, सेंट पाल्स की मुस्कान ने एक-एक गोल दागा। अंडर-14 बालिका वर्ग में व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल और ग्रीनवुड स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। ग्रीनवुड स्कूल की टीम एक गोल से विजयी रही। ग्रीनवुड की ओर से अमान ने गोल किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले में डीडीपीएस गाजियाबाद का मुकाबला बीएनएस बनारस के बीच हुआ। बनारस ने गाजियाबाद की टीम पर ताबड़तोड़ हमला किया। एक के बाद एक नौ गोल दागे। डीडीपीएस गाजियाबाद की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। अंडर-14 बालक वर्ग में व्हाइट हाल स्कूल की टीम का मुकाबला लिटिल फ्लावर स्कूल के बीच हुआ।
दोनों टीमों ने एक दूसरे पर आठ-आठ गोल दागे। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शोभा नंदा, उप प्रधानाचार्या डा.बसंत गुप्ता, अजीत सिंह, अंबर वशिष्ठ, इमरान उल रहमान, फईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।