{"_id":"5c40d056bdec224c8b1ae864","slug":"caught-fire-in-transfarmer-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, लोगों ने लगाया जाम
Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
किला गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। - अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली न आने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने किला गेट के सामने जाम भी लगाया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम समाप्त करवाया।
रजा इंटर कालेज बिजलीघर क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में जैक्शन कंपनी की ओर से ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बुधवार रात ढाई सौ केवीए का यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे पूरे मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। घोसियान समेत चाह जट्टा में अंधेरा पसरा रहा। सुबह लोगों ने बिजली कर्मियों से शिकायत की, लेकिन कर्मचारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल सके। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
नाराज लोगों ने किला गेट पर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर बिजली विभाग एवं पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोग को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुला।