{"_id":"5c0c1ad8bdec2241682924c7","slug":"caught-fire-in-paddy-roots-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुआल के ढेर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुआल के ढेर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पेगा गांव में रखे पुआल में आग लगने पर बुझाते फायरकर्मी।
विज्ञापन
दोपहर के समय पराल ीमें अचानक आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आ गई। जहां किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस मामले में कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी राजपाल गांव के पास ही पराली का ढेर लगा रहा है। दोपहर के समय अचानक आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगाें ने आग को बुझाना शुरू कर दिया।
इस बीच मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। लेकिन आग की लपटें अधिक उठने के कारण आग को बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि उसका पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते इन लोगों ने पराल में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो