फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cast of farming increased due to mansoon

मानसून की बेरुखी से बढ़ी किसानों की परेशानी, खेती की लागत में हुआ इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
cast of farming increased due to mansoon
रामपुर। सावन सूखा बीत गया, भादो भी जाने की तैयारी में है, लेकिन बदरा नहीं बरसे। मानसून की इस बेरुखी ने जिले के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अच्छे मानसून की उम्मीद में किसानों ने धान की फसल जैसे-तैसे लगा दी थी, लेकिन बारिश नहीं होने से उसकी सिंचाई पंपिंग सेट व ट्यूबवेल चलाकर करनी पड़ी । डीजल का रेट आसमान को छू रहा है। इस वजह से धान उत्पादक किसानों का लागत खर्च बढ़ गया है। किसान अब इस चिंता है कि खर्च बढ़ने की भरपाई कैसे होगी।
विज्ञापन

जिले में खरीफ सीजन के दौरान लगभग 1.45 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। इस बार यह रकबा 1.41 लाख हेक्टेयर है। जिले में धान का उत्पादन लगभग 7.5 लाख मीट्रिक टन होता है। इस बार में उत्पादन इससे थोड़ा कम होने की संभावना है। क्योंकि सिंचाई के अभाव में कई किसानों की फसल खराब हो गई है। इस सीजन में जिले में बारिश औसत से भी कम हुई। इसके बाद भी किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर खेती की है। किसानों को महंगा डीजल खरीद कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। अगस्त माह में भी औसत से कम बारिश हुई। सितंबर माह में भी मानसून की बेरुखी जारी है। कई बार आसमान में बादल उमड़-घूमड़कर आ रहे है, लेकिन बिना बरसे ही हवा के झोंके के साथ उ़ड़ जा रहे हैं। ऐसे में इस बार किसानों के लिए धान की खेती घाटे का सौदा बन सकती है। फसल बेचने के बाद किसानों को लागत खर्च भी निकालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed