फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case on five including Pradhan and his brother for raping a teenager

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में ग्राम प्रधान और सगे भाई भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case on five including Pradhan and his brother for raping a teenager
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान और उसके भाई सहित पांच पर केस
विज्ञापन

सैफनी थाने में पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सैफनी (शाहबाद)/रामपुर। किशोरी को नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में सैफनी पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर प्रधान और उसके सगे भाई सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही इस मामले में आरोपी बने प्रधान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार की।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि बीते रविवार तीन जुलाई की सुबह पांच बजे उसकी पुत्री घर से ही कुछ दूरी पर गोबर डालने गई थी। पिता का आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति अपने एक साथी के सहयोग से उसकी बेटी को पकड़कर एक गन्ने के खेत में ले गए। जहां बेटी को नशे की गोली खिला दिए। नशे में होने पर दोनों आरोपी बेटी को बाइक पर बैठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे, कुछ देर रुकने के बाद चार पहिया वाहन से पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर आरोपियों के कहने पर डॉक्टर ने उनकी बेटी को नशे के दो इंजेक्शन लगाया और बियर पिलाई गई। इसके बाद आरोपियों ने नशे की हालत में उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने पुत्री को मुंह न खोलने की धमकी दी, घटना के बाद पटवाई क्षेत्र के एक गांव में उन्हें उनकी बेटी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान, उसके सगे भाई सहित 4 को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्रधान और एक अन्य आरोपी को मुरादाबाद-रामपुर की सीमा से गिरफ्तार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed