{"_id":"6a6112c97be8f58cfb0e7e2d","slug":"carpenter-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-tempo-driver-flees-rampur-news-c-282-1-smbd1025-176139-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत, चालक भागा
Thu, 23 Jul 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव के पास बुधवार शाम टेंपो की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर शावेज (21) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त बाइक और टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है।
परिजनों के अनुसार, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी शावेज (21) गांव में ही फर्नीचर की दुकान चलाता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ से दुकान का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। अहरो गांव के पास बिलासपुर से शीशगढ़ की ओर जा रहे पशुओं से भरे एक टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शावेज की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टेंपो में पशु लदे हुए थे और चालक बिलासपुर से पशु लेकर शीशगढ़ की ओर जा रहा था। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता फय्याज की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0000
आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था शावेज
बिलासपुर। ग्राम अहरो निवासी कारपेंटर फय्याज के आठ बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और चार बेटियां हैं। शावेज अपने पिता फय्याज के साथ फर्नीचर का काम करता था। उसकी मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। संवाद