फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Carpenter first made a secret locker in the cupboard, then three months later he stole jewellery worth Rs 30 lakh.

Rampur News: बढ़ई ने पहले अलमारी में बनाया गुप्त लॉकर, उसके तीन महीने बाद 30 लाख के जेवर किए पार

Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 12 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Carpenter first made a secret locker in the cupboard, then three months later he stole jewellery worth Rs 30 lakh.
रामपुर/सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक बढ़ई ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की। गृह स्वामी के अनुरोध करने पर बढ़ई ने पहले अलमारी में गुप्त लॉकर बनाया। तीन महीने बाद जब उसका लॉक खराब हुआ तो दोबारा सही करने आया। इस दौरान गहने देखकर उसकी नीयत डोल गई। उसने तीन दिन रेकी की। इसके बाद 30 लाख रुपये से अधिक जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चोरी का पूरा सामान भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नौ मई को थाना अजीमनगर क्षेत्र निवासी ताहिर अली ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 16 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर अजीमनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। इसके बाद 10 मई को पुलिस ने आरोपी मोसिम निवासी नगला गणेश थाना अजीमनगर को अब्दुल माजिद की राइस मिल के पास ग्राम नगलिया आकिल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी मोसिम ने बताया कि वह बढ़ई का काम करता है। ताहिर ने तीन महीने पहले उससे अपने घर की अलमारी में एक चोर लॉकर बनाने को कहा था। उन्होंने कहा था कि लॉकर ऐसा हो जिससे किसी को पता न चले। इस पर बढ़ई मोसिम ने लॉकर बना दिया।
तीन महीने बाद लॉकर खराब हो गया। इस पर ताहिर ने मोसिम को इसे सही करने के लिए बुलाया। इसी दौरान लॉकर खोलने पर उसमें बहुत से गहने दिखे। गहनों को देखकर मोसिम का ईमान डोल गया। उसने चोरी की योजना बनाई और तीन दिन तक रेकी की। पता लगाया कि कौन कब घर में रहता है और आता-जाता है। इसके बाद उसने गहने चोरी कर लिए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने की और चांदी की कई अंगूठियां, चेन, पाजेब, कड़े, लॉकेट, हार, टीका, नाक का फूल, घड़ी और 1920 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम भी दिया।
000000000
20 मिनट में हुई चोरी, बहू पर करते रहे शक
रामपुर। बिना ताला तोड़े 20 मिनट में लाखों की चोरी में पीड़ित ताहिर अपनी बहू पर ही शक करते रहे। पुलिस भी इसी लाइन पर चोरी का पता लगाने में जुटी रही। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित ताहिर मिर्च व गेहूं आदि खरीदने और बेचने का काम करते हैं।

00000000000
पीड़ित को रेप की घटना में फंसाना चाहता था मोसिम
- यहीं से पुलिस को मिला सुराग, आरोपी को धर दबोचा
हरीश पांडे
रामपुर। कहते हैं कि चोर कितना भी शातिर हो, वह गलती छोड़ जाता है। मोसिम की एक गलती ने उसे पकड़वा दिया। अगर मोसिम पीड़ित ताहिर को बलात्कार के मामले में फंसाने की नहीं सोचता और शिकायत भोट थाने नहीं पहुंचती तो मामला नहीं खुलता।
अलमारी न टूटना और लॉकर ऐसी जगह होना जिससे किसी को पता न चले कि यहां भी लॉकर हो सकता है, इन सभी तथ्यों को देखकर पुलिस एक बार चकमा खा गई। पुलिस मानकर चल रही थी कि चोरी की घटना को परिवार के किसी सदस्य ने ही अंजाम दिया होगा। पुलिस इस तथ्य के आधार पर जांच कर रही थी।

पुलिस इस मामले में एक बार मोसिम से भी पूछताछ कर चुकी थी। इससे उसे शक हुआ कि पुलिस अगर उससे और पूछताछ करेगी तो उस पर भी शक हो सकता है। इसे देखते हुए मोसिम ने पीड़ित ताहिर को बलात्कार के एक मामले में फंसाने की तैयारी की। उसने एक महिला से भोट थाने में मौखिक शिकायत भी करवाई। जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो महिला ने सच-सच बता दिया। पुलिस ने मोसिम से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल ली और चोरी का सामान भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed