फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car hits bike riders

Rampur News: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike riders
रामपुर। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो को निजी अस्पताल लेकर चले गए। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पहला हादसा सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया के पास हुआ। पनवड़िया चक शादीनगर निवासी संदीप बाइक से मालगोदाम की ओर जा रहा था। साथ में उसका दोस्त विशाल भी था। रास्ते में मालगोदाम के पास बरेली की ओर से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों मय बाइक घिसटते हुए चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा लालपुर पुल के पास हुआ। नूरमहल काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश शुक्ला कार से ड्यूटी करने के लिए टांडा जा रहे थे। उनके साथ विजेंद्र सैनी भी कार में मौजूद थे। जौहर यूनिवर्सिटी के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed