फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collides with Canter truck taking a U-turn; several members of the same family injured.

Rampur News: यू-टर्न लेते कैंटर से कार टकराई, एक ही परिवार के कई लोग घायल

Sat, 27 Jun 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car collides with Canter truck taking a U-turn; several members of the same family injured.
बिलासपुर। रुद्रपुर रिंग रोड पर रेलवे पुल से करीब 100 मीटर पहले एक कैंटर के अचानक यू-टर्न लेने पर पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी भजन सिंह का परिवार घायल हो गया। उनकी पत्नी और मां के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली के झंगोला निवासी भजन सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 19 जून की रात वह परिवार के साथ कार से दिल्ली से सितारगंज जा रहे थे। रुद्रपुर रिंग रोड पर रेलवे पुल से पहले एक कैंटर चालक ने लापरवाही से अचानक यू-टर्न लिया और रॉन्ग साइड से पुल के नीचे उतरने लगा। इसी दौरान उनकी कार कैंटर से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार और उसमें सवार पूरा परिवार कैंटर में फंस गया। भजन सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। हादसे में उनकी पत्नी कैलाश कौर के घुटने और टखने में फ्रैक्चर हो गया, जबकि मां बचन कौर का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। बेटे के चेहरे पर भी चोटें आईं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पत्नी और मां को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित चौकी में खड़ा कर दिया है। भजन सिंह का आरोप है कि कैंटर चालक ने हेल्पर भी नहीं रखा था।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed