फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cabinet minister bhupendra singh reach rampur

प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिले पंचायती राज मंत्री, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister bhupendra singh reach rampur
रामपुर। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह रामपुर पहुंचे, जहां बूथ कमेटियों के साथ चर्चा की। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योनजाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर मंत्री ने अफसरों को उन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को पुराना गंज के पुराना गंज, मंगल की पैठ बूथ संख्या-43 के बूथ अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सराय जहांगीर बूथ संख्या-34 के बूथ अध्यक्ष सौरभ पाल, चौकी पाखड़ बूथ संख्या पांच के बूथ अध्यक्ष अफजाल अहमद, पक्का बाग के बूथ संख्या 62 के अध्यक्ष विवेक सागर, घेर बाज खां के बूथ संख्या 59 की बूथ अध्यक्ष आसिया बेगम के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने बूथों पर बूथ कमेटियों से चर्चा वार्ता तथा जनसंपर्क किया। उन्होंने लाभार्थियों से भी संपर्क किया और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तथा जमीनी हकीकत से भी रूबरू हुए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान करते लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री ने 2024 के दृष्टिगत जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी फोकस किया। उन्होंने बहुत सरलता के साथ कार्यकर्ताओं से वार्ता की और चुनाव में उनकी भूमिका की सराहना भी की। संबंधित शिकायतों पर उन्होंने सीधे अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी मंत्री से भेंट वार्ता की और बूथ पर भी गए। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, हरि ओम मौर्य, मोहन लोधी, मोहन सैनी, राजीव मांगलिक, रविंद्र सिंह रवि, जगपाल सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विवेक रुहेला, अनुज सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, भारत भूषण, प्रमोद आहूजा, कृष्ण अवतार लोधी, मनोज अग्रवाल, अवधेश शर्मा, पीयूष प्रकाश सक्सेना, मीना खंडेलवाल, सुबोध श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed