फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   by election winner pradhan died

प्रमाण पत्र लेने तीन दिन बाद हुई बहू की मौत, उपचुनाव में जीती सास की करीब ढाई माह बाद हो गई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
by election winner pradhan died
रामपुर। स्वार क्षेत्र के दौकपुरी टांडा की प्रधान सुगरा बेगम की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। बहू की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुगरा बेगम प्रधान चुनी गई थीं। जीत का प्रमाण लेने के तीन दिन बाद ही उनकी बहू की मौत हो गई थी। अब उपचुनाव में जीत के करीब ढाई महीने बाद सास की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला स्वार तहसील के अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव का है। गांव निवासी सगीर अहमद की पत्नी मुसैयदा बेगम पंचायत चुनाव में विजय हुई थी। प्रमाण पत्र लेने के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी। जून माह में हुए उपचुनाव के दौरान सगीर अहमद ने अपनी मां को प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में भी गांव वालों ने भरपूर वोट देकर सुगरा बेगम को प्रधान बना दिया। गुरुवार देर रात अचानक हालत बिगड़ने से 80 वर्षीय प्रधान सुगरा बेगम की मौत हो गई। मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शोक जताने के लिए प्रधान के घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed