फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bumper voting in milak block

लोकतंत्र के पर्व में युवाओं ने निभाई भागीदारी

Tue, 01 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
bumper voting in milak block
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी युवाओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवा सुबह से लेकर शाम तक मतदान के लिए पहुंचते रहे। इतना ही नहीं कई युवाओं ने तो खुद मतदान करने के बाद मतदान करने जाने से बच रहे मतदाताओं को भी जागरूक कर बूथ तक भेजा।
विज्ञापन



युवाओं ने मतदान के लिए जहां प्रत्याशी की शैक्षिक योग्यता को नजर में रखा, वहीं प्रधान स्तर के विकास कार्यों को भी दिमाग रखा। अपनी कसौटी पर खरे उतरने वाले उस प्रत्याशी को मत दिया जो गांव में विकास कार्य कराने में सक्षम हो। ग्राम पंचायत चुनावों में मतदान की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई है।
विज्ञापन



शनिवार को पहले चरण में चमरौआ और शाहबाद में मतदान हुआ। इसके बाद मंगलवार को दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र में मतदान हुआ। सौ से अधिक न्याय पंचायतों के भावी प्रधानों का भविष्य मंगलवार को मतपेटिका में बंद हो गया। हार-जीत किसी की भी हो, लेकिन प्रधान चुने जाने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। युवाओं ने मंगलवार को जमकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed