फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bumper voting in milak block

हर चेहरे पर दिखी अपनी न्याय पंचायत की खुशी

Tue, 01 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
bumper voting in milak block
अभी तक किसी अन्य न्याय पंचायत में शामिल ब्रजपुर के मतदाताओं के चेहरे पर मंगलवार को मतदान करते समय अपनी अलग न्याय पंचायत बनने की खुशी साफ झलक रही थी। पिछले 20 साल से ब्रजपुर गांव निकट के कमोरा न्याय पंचायत में शामिल था। इस बार के ग्राम पंचायत चुनावों में उसे अलग न्याय पंचायत का दर्जा दे दिया गया।
विज्ञापन



इस बार के ग्राम पंचायत चुनाव कई गांवों के मतदाताओं के लिए खुशी का जरिया बनकर आए है। ये खुशी अपने मताधिकार का प्रयोग अपने ही गांव के किसी प्रत्याशी के चयन और अलग न्याय पंचायत का दर्जा मिलने की है। पहले चरण में अहमदनगर जागीर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चुनावों में 20 साल बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



क्योंकि इससे पहले गांव न तो ग्राम पंचायत में शामिल था और न ही नगर पालिका क्षेत्र में शामिल था। इसी प्रकार मंगलवार को मिलक क्षेत्र में ब्रजपुर गांव के मतदाताओं को भी 20 साल बाद अलग न्याय पंचायत का दर्जा मिला। इससे गांव के मतदाताओं में खुशी थी। ग्रामीणों का कहना था कि अभी तक गांव का अपना कोई वजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वोट डालते थे, लेकिन वो कमोरा न्याय पंचायत में गिना जाता था। वर्ष 1995 से गांव कमोरा न्याय पंचायत में शामिल है। इससे पहले भी ब्रजपुर अलग न्याय पंचायत हुआ करता था। न्याय पंचायतों के परिसीमन में ब्रजपुर को दोबारा अलग न्याय पंचायत का दर्जा दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed