{"_id":"5792764e4f1c1b875fc4bb3a","slug":"bspworker-are-against-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने दयाशंकर का पुतला फूंका,की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने दयाशंकर का पुतला फूंका,की नारेबाजी
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को किले के गेट पर भाजपा नेता दयाशंकर का पुतला फूंकते बसपाई ।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दयाशंकर का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गिरफ्तारी न होने तक पुतले फूंकने का सिलसिला जारी रखने का एलान किया।
नगर अध्यक्ष महेश सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता किला पूर्वी गेट पुरानी तहसील के निकट एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा नेता दयाशंकर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां ने कहा कि भाजपा का असली का चेहरा सामने आ चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अपमानजनक टिप्पणी कर बहुजन समाज के प्रति अपनी नीति और नियम दोनों को ही साफ कर दिया है। उन्होंने भाजपा नेता दयाशंकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। महेश कुमार सागर, हबीबुल रहमान, मोहित सक्सेना, मोहसिन खां, बलवीर प्रजापति, विजय कश्यप, कामरान खां, जुबैदुल हसन खां, नावेद पाशा, शंकुल गुप्ता, धर्म सिंह, विजय तुषार, शिवम रस्तोगी आदि थे।