फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader told

पूंजीपतियों की है भाजपा की केंद्र सरकार : गिरीश

Tue, 31 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 31 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bsp leader told
मिलक के सिहारी गांव में बसपा कश्यप समाज के सम्मेलन में शामिल अतिथिगण

विज्ञापन
बसपा के जोन को-आर्डिनेटर गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जिससे किसानों और जरूरतमंद लोगों कोे भला नहीं होने वाला है। वह क्षेत्र के सिहारी गांव में बसपा के कश्यप, कहार, केवट, तुरैहा, बाथम समाज के महासम्मेलन में बोल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता है। जबकि फसल जमाखोरों के गोदाम में पहुंच जाती है। तब तक रेट दो गुने हो जाते हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


सूबे में अपराध बढ़े हैं और सपा सरकार विशेष जाति तक सिमटकर रह गई है। कहा कि बसपा ही प्रदेश में सर्व समाज की तरक्की कर सकती है। कहा कि मिशन-2017 में बसपा की सर्वसमाज वाली सरकार प्रदेश में बनेगी। इससे पहले यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में जोन- कोर्डिनेटर लोकमन सागर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर, मंडल को-कोर्डिनेटर सरबन सागर, डा. योगेंबर सिंह, रामजी गौतम, एमएलसी सुरेश कश्यप, बसपा कश्यप समाज के मंडल संयोजक रामऔतार कश्यप, बिलासपुर के बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार, मिलक के बसपा प्रत्याशी राधेश्याम राही, पूर्व डीसीबी चेयरमैन अमरीश पटेल, रोहताश सागर, रमेश श्रीवास्तव, नवनीत यदुवंशी, गौरव चौधरी, नीर प्रकाश कश्यप, शांति प्रसाद सागर, महेश कश्यप, तोता राम कश्यप, राजेश सैनी, मोहनस्वरूप सैनी, सौरभ सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed