{"_id":"57ba026b4f1c1b8c63d4f636","slug":"bsp-leader-dr-tanveer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाठीचार्ज-फायरिंग कर खदेड़ा, तनवीर समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लाठीचार्ज-फायरिंग कर खदेड़ा, तनवीर समेत 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार रात को कोतवाली के सामने तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा कोहना में कब्रिस्तान प्रकरण में बसपा नेता डा. तनवीर अहमद के भाई की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल आधी रात तक चला। कोतवाली का घेराव कर रहे तनवीर समर्थकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।
इस घटना में कई लोगों के चोटें भी आई हैं। पुलिस ने इस बीच डा. तनवीर अहमद व उनके एक समर्थक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तनवीर पर बवाल कराने की एफआईआर दर्ज की है। उनके भाई डा. महमूद पर भी पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और धमकाने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने रविवार को डा. तनवीर, डा. महमूद और उनके साथी को जेल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बरकरार है, जिसको देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
मदरसा कोहना में कब्रिस्तान की खुदाई को लेकर चल रहे मामले में शनिवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया था, जब मुतवल्ली दानिश ने कोतवाली में बसपा के शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डा. तनवीर अहमद समेत 19 लोगों के खिलाफ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, अभद्र व्यवहार करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उनका आरोप था कि उक्त लोगों ने जेसीबी चलाकर कब्रिस्तान की खुदाई कर दी। विरोध पर धमकाया। इस रिपोर्ट दर्ज होने के चंद मिनट बाद ही पुलिस ने डा.तनवीर के क्लीनिक पर छापा मारा था। पुलिस तनवीर के भाई डा.महमूद को उठा लाई थी, जिसके बाद बवाल हो गया था।
डा. तनवीर के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने शनिवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली का घेराव कर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से इस दौरान बसपाइयों की नोकझोंक हुई। बसपाइयों ने जाम भी लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा बढ़ते ही कोतवाली को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी पर डीएम अमित किशोर, एसपी संजीव त्यागी समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बसपाइयों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया,जिससे अफरातफरी मच गई। हवाई फायिरंग भी की गई, जिससे की लोगों के चोटें भी आई। इस बीच पुलिस ने तनवीर व उनके समर्थक बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
भीड़ के तितर-बितर होने के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने तनवीर के खिलाफ बलवा कराने, पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही डा. महमूद पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में तीनों को जेल भेज दिया।
शनिवार रात कुछ अराजक तत्वों की भीड़ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर हमले का प्रयास किया। उनकी मंशा माहौल खराब करने की थी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति को काबू में कर लिया। तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस तैनात है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।-अमित किशोर जिलाधिकारी