फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader arrested

गैंगरेप में बसपा जिला कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
bsp leader arrested
रामपुर में बुधवार को पुलिस गिरफ्त में बसपा नेता गौरव चौधरी।

विज्ञापन

किशोरी का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में पुुलिस ने मुख्य आरोपी बसपा के जिला कोषाध्यक्ष व बसपा भाईचारा कमेटी के जिला कोआर्डिनेटर गौरव चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बसपा नेता के ड्राइवर समेत चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप था कि  पांच माह पहले पटवाई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार से उनकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस नेे चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। 22 अक्तूबर को पुलिस ने कचहरी से किशोरी को बरामद कर लिया था। जहां पुलिस ने उसके कोर्ट में  164 के बयान कराए थे। किशोरी ने अपने बयान में कहा था कि करीब पांच माह पहले वह बाजार आई थी। इसके बाद वह बाजार से घर जा रही थी। इसी बीच बोलेरो सवार चार लोग उसका अपहरण करके ले गए थे। 
विज्ञापन


उसके बाद फोन करने पर गौरव चौधरी आ गए। जहां पर बाबू और गौरव चौधरी ने रेप किया। बयान के बाद पुलिस को रात में सूचना मिली कि गौरव चौधरी बरेली गेट के पास है, पुलिस ने यहां से उसे दीवार फांदकर भागते समय दबोच लिया। इस मामले में पुलिस मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी बाबू, जो गौरव का ड्राइवर बताया जा रहा है, मुकेश, टिम्मा, अमित व आकाश को गिरफ्तार कर  जेल भेज चुकी है। जबकि पुलिस ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी गौरव चौधरी जो कि मौजूदा समय में बसपा जिला इकाई का कोषाध्यक्ष और भाईचारा कमेटी का कोआर्डिनेटर भी है, को बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे एक आरोपी डब्लू को पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इधर, अपहरण और गैंगरेप के मामले में जेल भेजे गए गौरव चौधरी का कहना है कि सपा नेताओं के इशारे पर उसे इस घटना में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने कई दिन पहले से उसे पकड़कर बैठा लिया था। जबकि लड़की के बयान बाद में दर्ज हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed