फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsa office locked by anger shikshamitra

गुस्साए शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में डाले ताले

Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
bsa office locked by anger shikshamitra
वेतन को लेकर शिक्षामित्रों ने शनिवार को तेवर तल्ख कर लिए। उन्होंने बीएसए दफ्तर में ताले डाल दिए और कर्मचारियों को दफ्तर में ही कैद कर दिया। इसके बाद उन्होंने धरना शुरू कर दिया। दिनभर चले धरने के बाद शाम को बीएसए मौके पर पहुंचे और वेतन को लेकर हाथ खड़े कर दिए। इस पर शिक्षामित्रों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन



अफसरों ने अपनी मजबूरी बताते हुए किसी तरह उनको धरने से उठाया। देर शाम तक बीएसए दफ्तर छावनी में तब्दील रहा। शिक्षामित्रों का समायोजन रद के बाद उनका वेतन अटका हुआ है। वेतन की मांग को लेकर जिलेभर के शिक्षामित्र शनिवार की सुबह से ही बीएसए दफ्तर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने बीएसए दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। इसमें कई कर्मचारी दफ्तर के भीतर ही बंद हो गए। इसके बाद शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दफ्तर में ताला लगाने की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल मय फोर्स के यहां पहुंच गए और शिक्षामित्रों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी देर समझाने के बाद दोपहर करीब एक बजे शिक्षामित्रों ने दफ्तर का मुख्य गेट खोल दिया, लेकिन गेट पर ही धरना भी देते रहे। इससे दफ्तर का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। शाम करीब छह बजे बीएसए एसके तिवारी नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी आले हसन के साथ मय फोर्स के धरना स्थल पहुंचे।


लेकिन उन्होंने शिक्षामित्रों को निराश किया। बीएसए ने शिक्षामित्रों को बताया कि हाईकोर्ट व शासन ने वेतन को लेकर कोई आदेश नहीं दिया है, जिसकी वजह से वह मजबूर हैं। बीएसए ने भरोसा दिलाया कि वह शिक्षामित्रों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। इसलिए उनकी मजबूरी को समझा जाए। जब भी वेतन को लेकर कोई आदेश आएगा उसके तुरंत बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षामित्रों में निराशा फैल गई।



हालांकि अफसरों के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद जावेद मियां, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मौर्य, अवधेश मिश्रा, महीपाल सिंह, राजेश कुमार, होरी लाल सैनी के साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता डा.राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed