{"_id":"61819542eca97b7cec3d1f93","slug":"brother-and-sister-die-by-drowning-in-ramganga-rampur-news-mbd4082324186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी में डूबकर चेचेरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी में डूबकर चेचेरे भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। खेलते-खेलते अचानक रामगंगा नदी में नहाने घुसे चचेरे-तहेरे भाई बहन की डूबकर मौत हो गई। धनतेरस के दिन त्योहार की खुशियों में घिरे घरों में बच्चों की मौत की जानकारी पहुंची तो कोहराम मच गया।
घटनाक्रम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे का है । शाहबाद क्षेत्र के गांव कूप निवासी जितेंद्र की बेटी वैष्णवी (3) अपने चाचा अतेंद्र सिंह के बेटे अर्जुन (4 ) के साथ घर से बाहर खेल रही थी। इनके घर से करीब 70 मीटर की दूरी पर रामगंगा बह रही है। खेलते-खेलते बच्चे नदी के घाट तक पहुंच गए और अचानक नहाने के लिए रामगंगा में दाखिल हो गए।
बच्चों के घर न पहुंचने और आसपास नजर न आने पर घर वाले तलाश में नदी के किनारे पहुंचे तो घाट पर दोनों के कपड़े दिखाई दिए। इससे उनके नहाने के प्रयास और अनहोनी का अंदेशा हुआ तो नदी में तलाश शुरू की। दोपहर तीन बजे से तलाश शुरू करने के करीब दो घंटे बाद दोनों बच्चों के शव नदी में मिले।
विज्ञापन
इससे तट पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। त्योहार की तैयारी में लगे दोनों परिवारों में बच्चों की मौत की सूचना से कोहराम मच गया। सूचना पाकर लेखपाल मनोज गंगवार मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।