फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   break on the salery of four officers

डीपीआरओ समेत चार अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
break on the salery of four officers
रामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। इस बाबत उन्होंने बिलासपुर एवं शाहबाद के खंड विकास अधिकारी समेत ही जिला पंचायत राज अधिकारी व उप कृषि निदेेशक के सितंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की गम्भीरता के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता और निस्तारण का रैंडम तरीके से सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण नोटिस एवं कार्यवाहियों का दौर जारी है। गुरुवार को डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी, खंड विकास अधिकारी बिलासपुर रिजवान, खंड विकास अधिकारी शाहबाद वरूण चतुर्वेदी एवं उपकृषि निदेशक अशोक कुमार यादव को नोटिस जारी कर दिया। जिसमें कहा गया है कि शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही बरती गई है। उन्होंने चारों अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से जबाव मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed