फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   boyler oprater of sugar mill died in accident

चीनी मिल में संविदा बॉयलर आपरेटर सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
boyler oprater of sugar mill died in accident
रामपुर। रूद्र-बिलास चीनी मिल में संविदा पर बॉयलर आपरेटर के पद पर तैनात कर्मी को घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर की डैम कॉलोनी निवासी रजविंदर सिंह (58) रुद्र-बिलास चीनी मिल में संविदा कर्मी के रूप में कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार को रजविंदर सिंह ड्यूटी गए थे और देर रात करीब दो बजे वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में नया गांव जीरो प्वाइंट के निकट एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। इस बीच सीएचसी से चिकित्सकों ने रजविंदर सिंह को रेफर कर दिया। जिस पर परिजन पहले रुद्रपुर ले गए और फिर रुद्रपुर से बरेली ले गए। जहां पर उपचार के दौरान रजविंदर सिंह की मौत हो गई। सूचना पर बरेली पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रजविंदर सिंह के पिता त्रिलोक सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed