फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Boyfriend and girlfriend got married in police station in Rampur

थाने में हुई शादी: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, परिजनों ने किया पुलिस के हवाले; युवती ने वहीं पहना दी जयमाला

Sat, 09 Dec 2023 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Dec 2023 10:04 PM IST
सार

रामपुर जिले में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रेमिका भी थाने पहुंच गई, जहां दोनों ने शादी कर ली। 
 

विज्ञापन
Boyfriend and girlfriend got married in police station in Rampur
प्रेमी और प्रेमिका ने की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलने पर प्रेमिका भी कोतवाली पहुंच गई, जहां दोनों की सहमति से दोनों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाल दी और एक दूसरे के जिंदगी भर के साथी हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिलक तहसील क्षेत्र के रठौंड़ा गांव निवासी सुनील कुमार का क्षेत्र के गहलुइया गांव निवासी गीता से पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले आई। इसके बाद शनिवार को प्रेमिका घरवालों की नजरों से बचकर कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। 
विज्ञापन


काफी देर तक परिजनों द्वारा युवती को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की जयमाला कराई गई और फिर कोतवाली में मिठाई वितरण का दौर चला। पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने दोनों को विवाह के लिए शुभकामनाएं दीं और कोतवाली से विदा किया। प्रेमी के परिजन प्रसन्न होकर अपनी बहू के लेकर घर चले गए। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग थे। देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस कोतवाली ले आई थी, जहां दोनों के परिजन राजी हो गए और शादी कर ली। प्रेमिका को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed