{"_id":"572cee984f1c1bf2285cd5f1","slug":"boundry-will-creat-in-hajyani-chok","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी हजियानी में बनाई जाएगी चहारदीवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी हजियानी में बनाई जाएगी चहारदीवारी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 07 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
चौकी हजियानी में कुएं के विवादित स्थल पर तैनात पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौकी हजियानी में वक्फ की जमीन को सुरक्षित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही चहारदीवारी बनाने का काम जल्द ही शुरू करने की कोशिश हो रही है। चौकी हजियानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
चौकी हजियानी प्रकरण लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार निपट गया। हिंदू समाज के लोगों ने वक्फ की जमीन पर बने कुएं से अपनी दावेदारी छोड़ दी साथ ही दूसरे स्थान पर पूजा के लिए कुआं बनवाने की सहमति दे दी। पुलिस व प्रशासन के साथ ही हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के संग गुरुवार की रात को हुए समझौते के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर अब यहां समझौते के तहत काम कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शुक्रवार को मुहल्ले में बनी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा हुई तो इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल, एएसपी तारिक मोहम्मद अन्य अफसरों के साथ कई घंटे तक डेरा डाले रहे। पुलिस बल भी तैनात रहा। दूसरी ओर अब वक्फ की जमीन पर चहारदीवारी बनाने के काम को शुरू कर देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकी हजियानी प्रकरण में समझौता हो चुका है। उनका कहना है कि समझौते के मुताबिक ही आगे काम शुरू किया जाएगा। इस समझौते से दोनों ही पक्ष के लोग राजी हैं।