फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bought an English translator machine online, found a purse in the parcel

Rampur News: ऑनलाइन खरीदी अंग्रेजी ट्रांसलेटर मशीन, पार्सल में निकला पर्स

Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bought an English translator machine online, found a purse in the parcel

विज्ञापन
शाहबाद। सोशल मीडिया के विज्ञापन से खरीदारी करना भारी पड़ गया। अंग्रेजी ट्रांसलेटर की मशीन के ऑर्डर के बाद आए पार्सल में 50 रुपये का बैग निकला तो ग्राहक के होश उड़ गए। इसकी शिकायत अब पीड़ित ने साइबर अपराध सेल और कोरियर कंपनी से की है।
दरअसल, बदायूं जिले के रहने वाले सादिक हुसैन शाहबाद के रवाना गांव में रह रहे हैं। दस जनवरी को सादिक हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर अंग्रेजी ट्रांसलेटर मशीन का विज्ञापन देखा था। जिसकी कीमत 1090 रुपये थी। ट्रांसलेटर मशीन को देखकर तुरंत ऑर्डर कर दिया था। इस ऑर्डर का पार्सल 15 जनवरी सुबह को उन्हें मिला तो उन्होंने पैकिंग खोली और उसमें छोटा सा पर्स निकला। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परेशान सादिक ने इस मामले की शिकायत कोरियर कंपनी से की है। लेकिन, कोरियर कंपनी संचालकों ने बताया कि उनका काम ऑर्डर किए हुए पार्सल को लाने का है। अंदर क्या निकल रहा है, उसकी जिम्मेदारी नहीं है। हालांकि इस प्रकरण की शिकायत साइबर सेल में की गई है।
विज्ञापन


बहन बनाकर युवती को ठगने की कोशिश
कस्बे के मोहल्ला खटपुर निवासी मुफीदा के पास विदेशी नंबर से फोन आया। जिसमें उसने अपनी कोई बहन न होने का दुखड़ा सुनाया। मुफीदा के अनुसार, कॉल करने वाले ने उन्हें बहन बनाने की बात कही। फिर 2.50 लाख रुपये की रकम देने को कहा। इतना ही नहीं, ठगों ने मुफीदा को उनसे बैंक खाते का नंबर मांगा। जिसके बाद ठगों ने डॉलर भेजने तक के साक्ष्य दे दिए। लेकिन, उसके एवज में वह कुछ रकम की मांग और आधार कार्ड के नंबर की मांग करने लगे। इस पूरे मामले में ठगों ने मुफीदा को अपने झांसे में ले लिया था। लेकिन, परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मुफीदा ने अपना आधार नंबर और तीन हजार रुपये उनके खाते में नहीं भेजे और वह ठगी का शिकार होने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यह लोग हुए हैं ठगी के शिकार
अब तक शाहबाद क्षेत्र के सैकड़ों लोग साइबर अपराधियों के शिकंजे में फंस चुके है। कस्बे के मोहल्ला कस्साबान निवासी गुलनाज से पेंसिल बनाने के नाम पर मोटी रकम ठगी गई। विनीत कुमार के 82,700 बैंक खाते से निकल गए। व्यापारी अरीब मियां के खाते से भी 50 हजार रुपये पार हो चुके हैं। सराय इमाम प्रधान राजपाल से 16 हजार रुपये ठगों ने उड़ा लिए हैं। पूर्व समिति सचिव वीरेंद्र कुमार से पांच लाख ठगे जा चुके हैं। शेखुपुरा गांव निवासी हरिओम से 19 हजार और अमरपाल से 11 हजार रुपये ठगे जा चुके हैं। शाहबाद निवासी आलोक शंखधार से 88 हजार रुपये, नरखेड़ा गांव के कुंवरपाल के खाते से 29 हजार, सैफनी के कपिल से 25 हजार रुपये की ठगी हो चुकी है। बीते दिनों में एसडीएम अशोक कुमार की फेसबुक आईडी भी हैककर साइबर ठगों ने रुपये मांगे थे। भाकियू नेता नासिर अली का भी मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed