{"_id":"618eb4155c5aea493f021d06","slug":"boudrey-of-asra-coloney-fell-down-rampur-news-mbd409208048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डूंगरपुर आसरा आवास कालोनी की गिरी छज्जे की बाउंड्री, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डूंगरपुर आसरा आवास कालोनी की गिरी छज्जे की बाउंड्री, एक युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। चपटा कालोनी में आसरा आवास का छज्जा गिरने के बाद डूंगरपुर स्थित आसरा आवास कालोनी के छज्जे की दीवार गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद हड़कंप मच गया। कालोनी में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सपा सरकार में बने आसरा आवास पांच साल भी नहीं टिक पा रहे हैं। शुक्रवार को डूंगरपुर आसरा कालोनी के छज्जे की दीवार गिर गई। अचानक गिरी इस दीवार से कालोनी में भगदड़ मच गई। हादसे में कालोनी निवासी अल्ताफ घायल हो गया। लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि, इससे पहले 12 सितंबर को चपटा कालोनी स्थित आसरा आवास के मकान का छज्जा गिर गया था, जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए थे। जांच में सामने आया था कि आवासों के निर्माण कार्य में धांधली हुई है। सरिया मानक के अनुरूप नहीं लगाया गया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। हालांकि, शासन स्तर पर मामला लंबित है।
उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मामून शाह और सैय्यद विक्की मियां कार्यकर्ताओं के साथ कालोनी में पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही कालोनी की बदहाली को लेकर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि शहर की आसरा कालोनियों का बुरा हाल है। सर्दी के मौसम में लोग धूप लेने के लिए अपनी बालकनी पर आते हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी बालकनी की बाउंड्री को पकड़कर झूलते हैं। ऐसे में जर्जर कालोनियों में आने वाले समय में और हादसे हो सकते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन जर्जर कालोनियों की मरम्मत कराई जाए और थोड़े से लालच के खातिर गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों विरुद्ध जांच कार्रवाई की जाए।