फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame of misbehave

दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
blame of misbehave
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को उनके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसमें एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बजरिया हिम्मत खां निवासी नौसीन जहां की शादी चार मार्च को गंज थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ निवासी राविल से हुई थी। इस शादी से पहले ही नौसीन की सास ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके साथ दिल्ली के अलीहंतनगर मे रहने लगी थी। आरोप है कि नौसीन की शादी में घर वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही एक कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर ही 26 मई को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि सात जुलाई को पति अपने घर वालों के साथ उसके मायके आया और उसे तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। बाद में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राविल, सास तस्लीम जहां, ससुर रवि चोपड़ा और ननद राहिल उर्फ नेहा के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी गंज थाना क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले रुपये की मांग करने लगे थे। आए दिन मांग को लेकर परेशान करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर एक दिन विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह घर पहुंची विवाहिता ने पूरी जानकारी मायके वालों को दी। बाद में विवाहिता मायके वालों के साथ महिला थाने पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed