{"_id":"66d7a1ae2ccc334ec102f524","slug":"bku-apolitical-submitted-memorandum-regarding-farmers-problem-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129109-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी हेम सिंह को किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की मुख्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है, जिनमें धान क्रय केंद्रों में फसल खरीद पर काला बाजारी की समस्या प्रमुख है।
अजय बाबू गंगवार ने बताया कि धान क्रय केंद्र पूरे जिले में एक अक्टूबर से खुलेंगे और किसानों की धान की फसल खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों में फसल खरीद पर कोई भी काला बाजारी नहीं होनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी धान क्रय केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी होनी चाहिए, ताकि किसानों की फसल खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने आगे बताया कि जिले में धान क्रय केंद्रों पर किसानों को यदि कोई समस्या आती है तो भाकियू अराजनैतिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर हरपाल सिंह, सुरेंद्र खन्ना, लखविंदर गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, राजू गंगवार, जुबैर खान, सोमपाल आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।